फिर तसव्वुर में उनसे आज मुलाकात हुई
मुख्तसर सी ही मगर आज उनसे बात हुई
वो भी शर्मा से गए हम भी शर्मा से गए
ऐसा ही चलता रहा और फिर सबात हुई
ख़्वाब मे भी वो रकीबों की ही बातें करता
ऐसा लगा की वो जीता और मेरी मात हुई
चाँदनी उसके तो रहती है चार-सू अक़्सर
ये भी इक अजब की हुस्न-ए-ताजरबात हुई
मुद्दतों बाद उसने खुद को फिर से पहचाना
मुद्दतों बाद जब 'अख़्तर' से मुलाकात हुई
AKHTAR PARWEZ DEHLVI
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें