गुरुवार, 16 मई 2019

Ghazal : Bimaar kar gya

आने वाली ख़ुशी से खबरदार कर गया
मुझको यार बेवजह बीमार कर गया

ले देके मेरे पास इक एब ही तो था
इसको भी हुनर करके वो बेकार कर गया

जो आईना उसकी हकीकत बताता था
वो आइने के बीच में दीवार कर गया

पाबंदी थी जिसे देखने की सारे शहर में
मैं आइने में उसका दीदार कर गया

वो बस इक ही पल ही तो गुजरा था कुचें से
जाते जाते सरी गली गुलज़ार ए महकार कर गया

'अख़्तर' तो फ़ना हो रहा था कहानी में अपने
मगर पूछने पे हंसते हंसते इनकार कर गया

उस शख्स को 'अख़्तर' से मोहब्बत तो होगी ?
ये सवाल ही 'अख़्तर' के लिए दरकार कर गया

AKHTAR PARWEZ DEHLVI

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Ghazal

mere anshu gire jo zamin pe sabhi girte girte Sara asar rah gaya  main tadpta raha jaan niklati rahi tu udhar rah gyi mein idhar raha gaya  ...