मंगलवार, 29 जून 2021

Ghazal

मेरे दिल की आरजू है हां यही जुस्तुजू है
तेरे साथ ही सहर हो और हम तुझे संवारे

इन बेक़रारियों का सबब है तो बस यही है
तेरी चंचली आदाएं तेरी आंखों के इसारे

तुझे देखने से पहले पूछूंगा तेरी ख़्वाहिश 
गर मिल जाए इजाज़त तो हम तुझे निहारे

उसे देख कर के 'अख़्तर' खुद को छुपा रहा है
की जान ही न लेले उल्फत भरे नज़ारे

~परवेज़ अख़्तर

बुधवार, 28 अप्रैल 2021

ग़ज़ल

तुम ही ने मुझ को दिलासे ही इतने दे डाले
यकीं तो कर लिया मगर एतिबार हो न सका

तेरे ही लम्स से मुझ को मिला क़रार ओ शकेब
तो तेरा जिस्म मुझे ना-गवार हो न सका

यकीं तो था की आएगा एक दिन वापिस
मुझ बदनसीब से ही इंतजार हो न सका

यही तो तजर्बा मुझ को रहा मोहब्बत में
बदन बदन से मिले इश्क प्यार हो न सका

ये चारागार अब मुझ को शराब ए इश्क पिला
तेरा इलाज तो अब बरक़रार हो न सका


परवेज़ अख़्तर

मंगलवार, 23 मार्च 2021

ghazal

ये कैसे तूने शेर कहे दर्द ओ रंज पर
पढ़ते है उसे ख़ूब हंसी आए है अख़्तर

पहले सनमकदे गया फिर मयकदे गया
तू भी कहां कहां भटक जाए है अख़्तर

उसका मिजाज़ ख़ुश नुमा ज़्यादा ही हो गया
लगता है उसको दर्द मेरा भाए है अख़्तर

न तो ग़ज़ल में नाम है न ज़िक्र ही उसका
फिर भी वो मेरी बात समझ जाए है अख़्तर

परवेज़ Akhtar

बुधवार, 17 फ़रवरी 2021

ग़ज़ल

हम को हमारे नाम से पुकारा नहीं गया 
अच्छा हुआ कि कोई इशारा नहीं गया 

हम को कभी हकीर कहा और कभी ज़लील
इतना करम हुआ कि गवारा नहीं गया 

ये भी गिला रहा कि कहा हम को क़ैस ए यार
और हम को पत्थरों से भी मारा नहीं गया 

नंगे हुए जो बेच के अपना इमां तमाम
बस उनसे अपना पैराहन उतारा नहीं गया 

परवेज़ अख़्तर

शुक्रवार, 29 जनवरी 2021

ग़ज़ल

मैं अपने ग़म में वाबस्ता अभी हूं
ज़रा ठहरो संवर कर आ रहा हूं

तुम्हारे होंठों पर कैसा तबस्सुम 
लगता है नज़र मैं आ रहा हूं 

संवारने का यही दस्तूर है क्या?
बिखरता ही बिखरता जा रहा हूं 

जब से चूमा है सारा जिस्म तेरा
बेहक़ता और निखरता जा रहा हूं

परवेज़ अख़्तर







रविवार, 10 जनवरी 2021

ग़ज़ल

मुझ को दिलासा देती रही बेख़ुदी मेरी
मैं ख़ुद ही अपने आप से इंकार कर गया

सोचा जो मैंने उल्फ़त ए दुनिया किसे मिली
फिर से मैं अपने आप को बीमार कर गया

तुझ को नहीं है मुझ से मोहब्बत तो न सही 
ये कह के उस से आज में तकरार कर गया

मुझ को नहीं है अपने फ़न पे यकीन अब
मैं तेरे हुस्न ए ज़ात से इंकार कर गया

'अख़्तर' बद किस्मती है छूना न मुझ को तू
फिर ये न कहना कोनसा आज़ार कर गया

परवेज़ अख़्तर 

मंगलवार, 5 जनवरी 2021

किताब

तुझे तोहफ़े में एक किताब दूं
वो किताब मैंने लिखी है जो
शायद थोड़ा ये कम कर दे 
तेरी मुझ से बेहिसी है जो

इस किताब में तेरा ज़िक्र है
तेरे हुस्न की तहरीर है
ये किताब तेरे ही नाम है 
ये तेरी ही जागीर है 

इस किताब में तेरा रोना है 
मगर रोने का कोई सबब नहीं 
इस किताब में तेरा फ़र्द है 
कि तुझे ख़ुशी की कोई तलब नहीं

फिर सोचता हूं 
ये किताब कहीं तेरे क़र्ब को बढ़ा न दे 
और मुझे तेरी नजरों में 
और नीचे गिरा न दे 

चल रहने दे 
तू किताब छोड़
मैं कुछ और ही सोच लेता हूं 
पर मेरे पास तो और कुछ भी नहीं 
मैं अपना वक़्त तोहफ़े में देता हूं


परवेज़ अख़्तर

Ghazal

mere anshu gire jo zamin pe sabhi girte girte Sara asar rah gaya  main tadpta raha jaan niklati rahi tu udhar rah gyi mein idhar raha gaya  ...