तेरा मुस्कुराता हुआ चेहरा देख लूँ तो मैं
तेरी झुकती हुई पलके ज़रा देख लूँ तो मैं
नजाकत में हसीं लग रही हो तुम
नजाकत को दिखाना देख लूँ तो मैं !!
इजहार-ए-इश्क करने मैं आगे बढ़ नहीं सकती
आज तेरा पीछे हट जाना देख लूँ तो मैं !!
इन्तजार साकी का कर रही हो तुम
आज तेरा इंतजार करना देख लूँ तो मैं !!
तेरे मेरे नाम में कुछ बात लगती है
दोनों का नाम मिलके देख लूँ तो मैं !!
साकी ये मोहब्बत आसन कहाँ है
अब इसे आसान बना के देख लूँ तो मैं !!
जो ज़ख्म दिए थे तूने वो उभर के आए हैं
सारे ज़ख्मों को ज़रा सामैट लूँ तो मैं !!
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें